Rajasthan Vidya Sambal Yojana: स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में कई बार स्टाफ की कमी होने के कारण पाठ्यक्रम समय से पूरा नहीं हो पाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना राजस्थान का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज और सरकारी शिक्षण संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। जिससे कि फैकल्टी की कमी को पूरा किया जा सके एवं समय पर पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सके।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Vidya Sambal Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2024
राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना राजस्थान आरंभ करने की घोषणा बजट 2021-22 के दौरान की गई थी। इस योजना को अब राजस्थान में आरंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी पूर्ण करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति शैक्षिक स्तर की रिक्त पदों की गणना करने के पश्चात की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में समय से पाठ्यक्रम पूरा हो सकेगा। इसके अलावा Rajasthan Vidya Sambal Yojana के माध्यम से राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाया जा सकेगा। इसके अलावा बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी रोजगार प्राप्त हो सकेगा। गेस्ट फैकेल्टी का चयन संस्था प्रधान द्वारा सीधे एवं जिला कलेक्टर चयनित समिति द्वारा शिक्षको की योग्यता व अनुभव के आधार पर किया जा सकता है।
26th June 2024 Update: विद्या संबल योजना में 93000 पदों पर भर्ती बिना परीक्षा के आवेदन शुरू
राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से विद्या संबल योजना के लिए नई गाइडलाइन और नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विद्या संबल योजना परीक्षा के 93,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इसके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद शिक्षकों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि विद्या संबल योजना के अंतर्गत भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार रखी गई है इसके अलावा गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विद्या संबल योजना राजस्थान के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Vidya Sambal Yojana |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
उद्देश्य | शिक्षकों की नियुक्ति करना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
साल | 2024 |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Vidya Sambal Yojana Dates
आवेदन शुरू होने की तिथि | 02 नवंबर 2022 |
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 07 नवंबर 2022 |
आवेदन करने वाले लाभार्थियों की लिस्ट जारी होने की तिथि | 09 नवंबर 2022 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 11 नवंबर 2022 |
गेस्ट फैकल्टी पर आपत्तियां आमंत्रित होने की तिथि | 12-14 नवंबर 2022 |
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 16 नवंबर 2022 |
नियुक्ति का आदेश होने की तिथि | 19 नवंबर 2022 |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2024 इन पदों पर लगाए जाएंगे शिक्षक
राजस्थान विद्या संबल योजना 2024 के माध्यम से अभ्यार्थियों द्वारा आवेदन करने के बाद सूची तैयार की जाएगी। वरीयता सूची शैक्षिक योग्यता के प्राप्त अंकों का 75% और 25% शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक को जोड़कर तैयार की जाएगी जिसके आधार पर नियुक्ति की जाएगी निम्नलिखित पदों पर शिक्षक लगाए जाएंगे। जो इस प्रकार है-
- वरिष्ठ अध्यापक
- व्याख्याता
- अध्यापक
- लेवल प्रथम
- लेवल द्वितीय
- प्रयोगशाला सहायक
- शारीरिक शिक्षक
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2024 के लिए आयु सीमा
राजस्थान विद्या संबल योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 65 वर्ष की होनी चाहिए। एवं सेवानिवृत्त शिक्षक 65 वर्ष तक के ही आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही निजी आवेदक संबंधित पद की पात्रता के अनुसार योग्यता के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान विद्या संबल योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें
- राजस्थान सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए आवेदन का प्रारूप जारी कर दिया गया है। जिसे लाभार्थी प्रिंट करके निकाल सकता है। और उस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदक को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
- और इन सभी दस्तावेजों आवेदन पत्र को स्कूल विभाग में संबंधित स्कूल प्रिंसिपल या पीईईओ को देना होगा।
- आवेदक को खुद उपस्थित होकर आवेदन पत्र देना होगा।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Dates
Activity | Date |
विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन | 1 November 2022 तक |
आवेदन की तिथि | 2 November 2022 से 04 November 2022 (विद्यालय समय में) |
प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (स्कूल) | 5 November 2022 |
पात्रता की जाँच करना / वरीयता सूची बनाना ( अस्थाई) एवं जारी करना | 7 November 2022 |
आपत्तियाँ मांगना | 9 November 2022 |
अंतिम वरीयता सूची बनाना (स्थाई) | 10 November 2022 |
मूल दस्तावेजों की जाँच करना | 11 November 2022 |
आदेश जारी करना | 12 November 2022 |
कार्यग्रहण की अंतिम तिथि | 19 November 2022 |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana पदवार न्यूनतम वांछित योग्यता
क्र.सं. | पदनाम | शैक्षिक अर्हता | प्रशैक्षिक अर्हता |
1 | व्याख्याता (जीव विज्ञान) | प्राणी विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / जीव-प्रौद्योगिकी में वि.अ.आ. द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रेजी स्नातकोत्तर या समतुल्य परीक्षा परन्तु उन्होंने स्नातक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम में वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान का अध्ययन किया हो | B.Ed |
2 | व्याख्याता (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) | सुसंगत विषय में विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम में स्नातकोत्तर अथवा समतुल्य परीक्षा | B.Ed |
3 | i. वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, तृतीय भाषा) | वैकल्पिक विषय के रूप में सम्बन्धित विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | B.Ed |
ii. वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान) | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी जैव रसायन विज्ञान में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | B.Ed | |
iii. वरिष्ठ अध्यापक (सामाजिक विज्ञान) | इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, दर्शन शास्त्र में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | B.Ed | |
4 | अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी / गणित) | न्यूनतम 50% अंको सहित गणित / अंग्रेजी (संबंधित पद हेतु) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक | B.Ed / D.EIe.Ed + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैद्यता अवधि समाप्त नहीं की गई हो। |
5 | अध्यापक लेवल प्रथम | 50% अंको सहित उमावि / समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण | D.Ele.Ed + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैद्यता अवधि समाप्त नहीं की गई हो। |
6 | शारीरिक शिक्षा शिक्षक | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी अथवा समतुल्य परीक्षा | C.P.Ed. or D.P.Ed. or B.P.Ed. |
7 | पुस्तकालयाध्यक्ष | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी अथवा समतुल्य परीक्षा | पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाण-पत्र / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक/ पुस्तकालय और सूचना विज्ञान डिप्लोमा में |
8 | प्रयोगशाला सहायक | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, गणित में से कम से कम तीन विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी या समतुल्य परीक्षा | – |
विद्या संबल योजना राजस्थान का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति करना है। प्रदेश के कई शिक्षण संस्थानों में इस समय शिक्षकों की कमी है। इस योजना के माध्यम से गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिससे कि शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा एवं समय से पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सकेगा। यह योजना राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बेरोजगार अभ्यार्थियों को भी रोजगार प्राप्त होंगे। अब प्रदेश के किसी भी शिक्षा संस्थान में शिक्षक की कमी नहीं होगी। Vidya Sambal Yojana Rajasthan प्रदेश की बेरोजगारी दर को घटाने में भी कारगर साबित होगी।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana के अंतर्गत मानदेय
पद | कक्षा | प्रति घंटा मानदेय | अधिकतम मासिक मानदेय |
अध्यापक लेवल 1 एंड 2 | पहली से आठवीं कक्षा | ₹300 | ₹21000 |
वरिष्ट अध्यापक | नवी से दसवीं कक्षा | ₹350 | ₹25000 |
प्राध्यापक | 11वीं और 12वीं कक्षा | ₹400 | ₹30000 |
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक | – | ₹300 | ₹21000 |
प्रयोगशाला सहायक | – | ₹300 | ₹21000 |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना राजस्थान आरंभ करने की घोषणा बजट 2021-22 के दौरान की गई थी।
- इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित स्कूल कॉलेज एवं सरकारी शिक्षण संस्थान में स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी।
- यह नियुक्ति शैक्षणिक स्तर के रिक्त पदों की गणना करने के पश्चात की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में समय से पाठ्यक्रम पूरा हो सकेगा।
- इसके अलावा इस योजना के माध्यम से राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में में गुणवत्तापूर्ण सुधार आ सकेगा।
- Rajasthan Vidya Sambal Yojana के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
- कोचिंग के लिए संस्थान के प्रमुख बजट प्रावधान के अनुसार सीधे अपने स्तर पर भी भुगतान कर सकता है।
- गेस्ट फैकल्टी का चयन संस्था प्रधान द्वारा सीधे एवं जिला कलेक्टर चयन समिति के माध्यम से भी किया जा सकता है।
विद्या संबल योजना राजस्थान के अंतर्गत शिक्षकों को प्रदान किए जाने वाला वेतन
विद्यालय/प्रशिक्षण संस्थान हेतु
श्रेणी | प्रति घंटे | अधिकतम (प्रति माह) |
तृतीय श्रेणी (कक्षा 1 से कक्षा 8 तक) | ₹300 | ₹21000 |
तृतीय श्रेणी (कक्षा 9 से 10 तक) | ₹350 | ₹25000 |
प्रथम श्रेणी (कक्षा 11 एवं 12) | ₹400 | ₹30000 |
अनुदेशक | ₹300 | ₹21000 |
प्रयोगशाला सहायक | ₹300 | ₹21000 |
तकनीकी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक कॉलेज
श्रेणी | प्रति घंटे | अधिकतम (प्रति माह) |
सहायक आचार्य | ₹800 | ₹45000 |
सह आचार्य | ₹1000 | ₹52000 |
आचार्य | ₹1200 | ₹60000 |
Vidya Sambal Yojana चयन प्रक्रिया
- संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता के अनुसार राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत संस्था प्रधान द्वारा अपने स्तर पर संस्था में रिक्त चल रहे पद पर नियुक्ति की जा सकती।
- इसके अलावा जिले में एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा। जिसका अध्यक्ष जिला कलेक्टर होगा। इस कमेटी के द्वारा भी गेस्ट फैकल्टी का चयन किया जा सकेगा।
- शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पश्चात पूर्व जिला मुख्यालय पर समिति द्वारा सार्वजनिक सूचना तैयार कर निर्धारित योग्यता रखने वाले सभी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
- इसके पश्चात वरीयता सूची निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- इस सूची के आधार पर गेस्ट फैकल्टी का चयन किया जाएगा।
- गेस्ट फैकल्टी के आवेदन स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध ही लिए जाएंगे।
- गेस्ट फैकेल्टी के कार्य की मॉनिटरिंग की जाएगी एवं संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर ही उनको भुगतान किया जाएगा।
- सभी पद भरे जाने के पश्चात गेस्ट फैकेल्टी के लिए और आवेदन नहीं आमंत्रित किए जाएंगे।
- कोचिंग के लिए संस्थान के प्रमुख बजट प्रावधान के अनुसार सीधे अपने स्तर पर भी भुगतान कर सकता है।
Vidya Sambal Yojana पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- शिक्षक एवं प्रशिक्षण दस्तावेज
- विकलांगता प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो
- भूमि प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
विद्या संबल योजना राजस्थान के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको संबंधित विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप विद्या संबल योजना राजस्थान के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।